जॉब्स

Panipat Court Recruitment 2024: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली सरकारी नौकरी, 26 जुलाई से पहले करें आवेदन

Panipat Court Recruitment 2024: स्नातक उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने का मौका, पानीपत कोर्ट में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी निकाली गई है, इच्छुक उम्मीदवार यहां से देखें किस पद पर निकली है नौकरी, कौन व किस तारीख तक कर सकता है आवेदन

Image

पानीपत कोर्ट भर्ती 2024

Panipat Court Recruitment 2024: अगर आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हैं, और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो पानीपत कोर्ट में आपके लिए बेहतरीन मौका आया है। पानीपत जिला न्यायालय ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं, इस भर्ती अभियान के माध्यम से नौ पदों को भरा जाएगा, लेकिन आवेदन आपको ऑफलाइन करना होगा। अगर आप भी इस सरकारी जॉब के लिए इच्छुक हैं, तो यहां से जानें किस पद पर निकली है नौकरी, कौन व किस तारीख तक कर सकता है आवेदन

पानीपत जिला न्यायालय ने वैकेंसी निकाली है, जिसके जरिये स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों पर भर्ती की जाएगी। पानीपत जिला न्यायालय भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के लिए सारी जानकारी देखें।

पद का नामस्टेनोग्राफर
पदों की संख्या 9
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि12 जुलाई से
आवेदन की अंतिम तिथि26 जुलाई

Panipat Court Recruitment 2024 Education Qualification: स्टेनोग्राफर के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला स्नातक/ वाणिज्य स्नातक/ विज्ञान स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए तथा उसके पास कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट के संचालन में दक्षता होनी चाहिए। अभ्यर्थी को मैट्रिकुलेशन परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदकों को कंप्यूटर पर अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और ट्रांसक्रिप्शन में 20 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी

Panipat Court Recruitment 2024 Download Form: यहां से डाउनलोड करें फॉर्म

इस आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसे इस पते पर 26 जुलाई शाम 5 तक भेज दें या खुद जाकर पहुंचा दें:-

office of District and Sessions Judge, Judicial Court Complex, District Courts, GT Road, Panipat

Panipat Court Recruitment 2024 Age Limit: स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article