OPSC Medical Officer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ओपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर वैकेंसी (OPSC Medical Officer Recruitment) निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की ड्रिग्री होनी (OPSC Medical Officer Vacancy) जरूरी है। डिग्री मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। यहां आप ओपीएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
OPSC Medical Officer Recruitment: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
एमसीआई/एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एक साल की इंटर्नशिप होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। यहां अधिकतम आयु में उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
OPSC Medical Officer Vacancy: परीक्षा पैटर्न
- यहां 200 मार्क्स के 200 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एग्जाम की टाइमिंग 3 घंटे होगी।
- यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।
How To Apply OPSC Medical Officer Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज को लॉग इन करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
OPSC Medical Officer Vacancy
ओडिशा लोक सेवा आयोग के मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
