जॉब्स

Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

Odisha Police Junior Clerk Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 23 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Odisha Police Recruitment 2024

Odisha Police Junior Clerk Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 23 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Odisha Police Junior Clerk Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क के कुल 177 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for Odisha Police Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Odisha Police Junior Clerk Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article