NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में कॉपी एडिटर, सोशल मीडिया मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने इस भर्ती (NCERT Recruitment 202) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे NCERT की आधिकारिक वेबसाइट
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की इस भर्ती के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। कॉपी एडिटर को चयन के बाद 35000 रुपये वेतन मिलेगा, वहीं सोशल मीडिया मैनेजर को 45000 रुपये वेतन दिया जाएगा। सीनियर टेक्निकल कंसल्टेंट को 70 हजार से अधिक वेतन दिया जाएगा।
NCERT Recruitment 2024: Total Posts
- कॉपी एडिटर- 01 पद
- सोशल मीडिया मैनेजर- 02 पद
- सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर- 01 पद
- एआई स्पेशलिस्ट/सीनियर कंसल्टेंट- 02 पद
- सीनियर प्रोग्रामर/सीनियर कंसल्टेंट- 01 पद
- डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर/कंसल्टेंट- 02 पद
- मोबाइल ऐप डेवलपमेंट एंड्रॉइड/आईओएस- 02 पद
- जूनियर प्रोग्रामर- 02 पद
- सिस्टम एनालिस्ट/डेटा एनालिस्ट- 01 पद
- कंटेंट डेवलपर (ईपीयूबी)- 02 पद
- 3डी ग्राफिक एनिमेटर- 08 पद
- सीनियर रिसर्च एसोसिएट- 02 पद
- सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (तकनीकी)- 01 पद
- जूनियर प्रोजेक्ट फेलो- 08 पद
- सीनियर टेक्निकल कंसल्टेंट- 06 पद
- टेक्निकल कंसल्टेंट- 03 पद
- सीनियर कंसल्टेंट (शैक्षणिक)- 06 पद
- एकेडमिक कंसल्टेंट- 15 पद
NCERT Recruitment 2024 How to apply
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।
- वहां होम पेज पर मौजूद NCERT Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करना है।
- वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें।
- मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें।
NCERT Recruitment 2024 Eligibility
कॉपी एडिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बुक पब्लिशिंग, मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। हर पद के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए आपको विस्तृत नोटिफिकेशन पर जाना है। NCERT Recruitment 2024 Notification
