NALCO Recruitment 2024 Sarkari Naukri: केंद्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। नवरत्न कंपनी नालको की तरफ से नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (NALCO Non Executive Recruitment 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 518 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
नालको कंपनी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
NALCO Recruitment ऐसे करें आवेदन
- नालको की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mudira.nalcoindia.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आते ही Recruitments सेक्शन पर जाएं।
- अगले पेज पर NALCO Recruitment 2025 Non-Executive Positions के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
NALCO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
वैकेंसी डिटेल्स
नवरत्न कंपनी नालको की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 518 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें लेबोरेट्री के लिए 37 पदों पर, ऑपरेटर के 226 पदों पर, फिटर के 73 पदों पर, इलेक्ट्रिकल के 63 खाली पदों पर और मोटर मैकेनिक के 22 पदों समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 27,000 रुपये ले 70,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
