शहर

Delhi News: उस्मानपुर में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना, दो युवकों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दिल्ली के उस्मानपुर में बीती रात दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Image

उस्मानपुर चाकूबाजी मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Photo : Times Now Digital

Delhi Stabbing Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी पहचान गोलू और सुशील के रूप में हुई है। एक युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात लोगों से झगड़े के बाद हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना पुस्ता नंबर-4 पर रात करीब 8:30 बजे हुई। उस समय पास की गली में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि गोलू और सुशील बाहर घूमने निकले थे, तभी उनकी कुछ अज्ञात लोगों से किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पर चाकू से हमला कर दिया गया।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए सबूत जुटाए। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, घटना में उसकी भूमिका और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस की जांच के आधिकारिक नतीजे सामने नहीं आए हैं।

हमले की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद किस वजह से हुआ, दोनों युवकों पर हमला किसने किया और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपियों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article