Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2024: उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की शुरुआत की गई थी। Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana के तहत सरकार कुम्हार जाति के नागरिकों को अपना रोजगार बढ़ाने तथा नया उद्योग शुरू करने के लिए बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराती है। माटीकला शिल्पकारी के अभ्यर्थियों, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, अपना आवेदन ऑनलाइन
Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2024: जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, आधार कार्ड, पैनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजैक्ट रिपोर्ट, अनापत्ति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति एवं बैंक पासबुक आदि अभिलेखों सहित दिनांक 20.06.2024 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है :–- योजना के अंतर्गत आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवास होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री माटी गला रोजगार योजना के तहत आवेदक कुम्हार होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए के ऋण हेतु लाभार्थी को 8वीं पास होना चाहिए।
- आवेदक को माटी कला की जानकारी होनी चाहिए।
Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2024: आवेदन का तरीका
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने हेतु आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसमे संपूर्ण जानकारी दर्ज कर देनी है। इस फॉर्म के साथ पने आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है। इसके बाद वहा के अधिकारी को अपना आवेदन फॉर्म जमा करा देना है।
