जॉब्स

MSRTC Recruitment 2024: ट्रांसपोर्ट विभाग में निकली है शानदार सरकारी नौकरी, नहीं चाहिए हायर एजुकेशन

MSRTC Apprentice Recruitment 2024: ट्रांसपोर्ट विभाग में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहनन कॉर्पोरेशन (MSRTC) ने ट्रांसपोर्ट विभाग में 256 अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

Image

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट विभाग में सरकारी नौकरी

MSRTC Apprentice Recruitment 2024: खुल गए सरकारी नौकरी के रास्ते! जो उम्मीदवार ट्रांसपोर्ट विभाग में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं वे दस्तावेज कर लें, क्योंकि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहनन कॉर्पोरेशन (Maharashtra State Road Transport Corporation) ने ट्रांसपोर्ट विभाग में नौकरी के रास्ते खोल दिए हैं। उम्मीदवारों को आईटीआई व ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। MSRTC Recruitment 2024 Notification कुछ दिन पहले आई थी, लेकिन अभी आवेदन के कई दिन बचे हैं। जानें कौन व कैसे कर सकता है आवेदन, क्या मांगी गई है योग्यता व MSRTC Recruitment 2024 Last Date

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Eligibility, क्या चाहिए योग्यता

अभ्यर्थियों के पास एसएससी/ आईटीआई/ डिग्री (इंजीनियरिंग) होनी चाहिए।

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Imp Date, जरूरी तारीख

MSRTC Recruitment 2024 Notification Pdf आने की तिथि29-05-2024
MSRTC Recruitment 2024 Online Apply Date06-06-2024

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Application Fee, आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Number of Post, पद का नाम संख्या

मोटर मैकेनिक वाहन 65
डीजल मैकेनिक 64
मोटर वाहन बॉडी फिटर 28
वेल्डर 15
इलेक्ट्रीशियन 80
टर्नर 02
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या मोटर 02

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Age Limit, उम्र सीमा

उम्र की गणना 22-05-2024 के आधार पर की जाएगी, बता दें इन पदों के लिए कम से कम 16 साल उम्र चाहिए जबकि 33 साल से अधिक के युवा आवेदन नहीं कर सकेंगे।

MSRTC Apprentice Recruitment 2024 Website, कहां से करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार जो महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहनन कॉर्पोरेशन द्वारा निकली परिवहन विभाग की नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे msrtc.maharashtra.gov.in पर जा सकते हैं।

MSRTC Apprentice Recruitment 2024

ट्रांसपोर्ट विभाग में नौकरी - पदों की जानकारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article