MPPGCL Recruitment 2025, MPPGCL Junior Engineer Vacancy 2025: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPGCL Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने जूनियर इंजीनियर, फायरमैन समेत अन्य पदों पर भर्ती (MPPGCL Junior Engineer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 300 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 है। यहां आप एमपीपीजीसीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPPGCL Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) - 90 पद
- प्लांट असिस्टेंट - 90 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि) - 73 पद
- सिक्योरिटी गार्ड - 38 पद
- शिफ्ट केमिस्ट - 13 पद
- ऑफिस असिस्टेंट - 17 पद
- जूनियर स्टेनोग्राफर - 08 पद
- फायरमैन - 06 पद
- स्टोर असिस्टेंट - 02 पद
- सिक्योरिटी ऑफिसर - 02 पद
- पर्सनल ऑफिसर - 02 पद
MPPGCL Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
एमपीपीजीसीएल के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां B.Tech/B.E से लेकर डिप्लोमा, 10वीं 12वी तक के लिए पद हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो पदानुसार अलग एज लिमिट निर्धारित है। यहां आप जान सकते हैं।
MPPGCL Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, शिफ्ट केमिस्ट - 21 से 40 वर्ष
सिक्योरिटी ऑफिसर - 21 से 33 वर्ष
जूनियर इंजीनियर, जूनियर स्टेनोग्राफर, ऑफिस असिस्टेंट - 18 वर्ष से 40 साल
फायरमैन, स्टोर असिस्टेंट - 18 वर्ष से 40 साल
सिक्योरिटी गार्ड - 18 से 33 साल
MPPGCL Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPPGCL Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MPPGCL Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
एमपीपीजीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये व एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है।
