जॉब्स

MP Teacher Vacancy 2025: एमपी में फिर खोली गई 10758 शिक्षको की भर्ती के लिए आवेदन विंडो, जाने कब तक कर सकेंगे आवेदन

MP Teacher Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में तृतीय वर्ग के शिक्षकों की 10758 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, बहुत लोगों ने आवेदन किया लेकिन बहुत से लोग नहीं कर पाए, ऐसे में MPESB ने दोबारा से आवेदन विंडो को खोल दिया है। जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Image

एमपी शिक्षक रिक्तियां 2025 के लिए फिर से खुली आवेदन विंडो

MP Teacher Vacancy 2025: शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से निकाली गई तृतीय वर्ग के शिक्षकों की 10758 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा से आवेदन विंडो को खोल दिया गया है। बता दें, इससे पहले भी उम्मीदवारों को MP Teacher Vacancy 2025 Apply करने का मौका दिया गया था, लेकिन तब बहुत लोगों ने आवेदन किया, पर बहुत से लोग नहीं कर पाए, ऐसे में MPESB ने दोबारा से आवेदन विंडो को खोल दिया है। जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

MP Teacher Vacancy 2025 Last Date

इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च से 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

कैसे देखें आधिकारिक नोटिस

  • esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • भाषा का चुनाव करें।
  • Latest Updates के नीचे देखें:
  • 'Online Form - माननीय न्यायालय के द्वारा पारित अंतरिम आदेशों के परिपालन में जिन आवेदकों को म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय,खेल, एवं संगीत-गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) तथा म.प्र. शासन, जनजातीय कार्य विभाग के अंर्तगत माध्यमिक (विषय), प्राथमिक शिक्षक (खेल,संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) चयन परीक्षा- 2024 हेतु आवेदन करना है, उन आवेदकों के आवेदन पत्र दिनांक 10/03/2025 से 17/03/2025 तक भरवाए जा रहे है।' पर क्लिक करें।

MP Teacher Vacancy 2025 Apply Online

एम में शिक्षक बनने की ये एक बड़ी वैकेंसी है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

MP Teacher Vacancy 2025 in Hindi

माननीय न्यायालय के आदेश के बाद चयन मंडल ने एप्लीकेशल विंडो को फिर से खोला है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 से किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article