जॉब्स

MP Sarkari Naukri 2024: मध्य प्रदेश पुलिस में आएगी 7500 से ज्यादा वैकेंसी, भरे जाएंगे ये पद

Madhya Pradesh Police Government Job 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश सरकार बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में नई भर्तियां (MP State Government Job 2024) करने की तैयारी कर रही है। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई भर्तियों को लेकर घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत जल्द 7500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

Image

एमपी पुलिस में वैकेंसी

Photo : Twitter

MP Police Various Post Recruitment 2024: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नौकरियों को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। सीएम मोहन ने कहा कि एमपी पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस बार के राज्य बजट में साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। जल्द ही राज्य के पुलिस विभाग में नई भर्तियां की जानी है। MP Police में 7500 से ज्यादा पदों पर भर्तियों की तैयारियां की जा रही हैं। ये भर्तियां पुलिस विभाग में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर जैसे पदों पर की जा सकती हैं।

MP Police Recruitment: सीएम ने दी जानकारी

सीएम मोहन ने कहा कि हमारे पुलिस के जवान प्रदेश में कानून व्यवस्था और समाज में शांति को बनाये रखने के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी निरंतर पुलिस के जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार जल्द बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है।

MP Police में कौन करेगा भर्तियां?

कर्मचारी चयन बोर्ड, मध्य प्रदेश 2024 के अंत तक पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी करने के लिए तैयार है। जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रूप में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और जांच कर सकेंगे। भर्ती अभियान के बारे में अन्य विवरण।

ईएसबी, मध्य प्रदेश द्वारा पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है, उम्मीद है कि लगभग 1000 से 1500 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है, अधिसूचना जारी होने के बाद आरक्षण विवरण यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए भी यहां अपडेट किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article