जॉब्स

MP Sarkari Naukri 2024: बिजली विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

MP Vidyut Vibhag Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में कुल 2573 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

एमपी में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

MP Vidyut Vibhag Recruitment 2024: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में कुल 2573 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है।

मध्य प्रदेश विद्युत विभाग की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसबंर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जनवरी 2024 तक का सयम मिलेगा। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जनवरी तक का ही समय मिलेगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

MP Vidyut Vibhag Recruitment Application ऐसे भरें फॉर्म

  • एमपी में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mpez.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Current Openings MPPKVVCL Various Post Recruitment Online Form 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MPPKVVCL Various Post Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के विद्युत विभाग में 2573 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट लॉ ऑफिसर समेत कई खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इसकी डिटेल्स वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

एमपी बिजली विभाग की इस वैकेंसी में रेडियोग्राफर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 25,300 रुपये से 80,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा प्रोग्रामर के पद पर 42,700 रुपये से 1,35,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article