जॉब्स

MP Police Vacancy 2025: एमपी पुलिस एएसआई और और सूबेदार के पदों पर आज से आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई

MP Police ASI, Subedar Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व स्टेनोग्राफर के पदों पर आज यानी 3 अक्टूबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर (MP Police ASI Vacancy) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

MP Police Vacancy 2025: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर आज से आवेदन शुरू

MP Police ASI, Subedar Vacancy 2025: एमपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police ASI Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व स्टेनोग्राफर के पदों पर आज यानी 3 अक्टूबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर (MP Police Subedar Vacancy) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2025 है। यहां आप एमपी पुलिस एएसआई व सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्श प्रोसेस जान सकते हैं।

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025

  • एएसआई अनुसचिवीय मैदानी इकाई- 220 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय सामान्य शाखा - 110 पद
  • सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , सामान्य शाखा - 90 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय विशेष शाखा - 55 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय अपराध अनसंधान विभाग - 15 पद
  • सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , विशेष शाखा - 10 पद

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Qualification

एमपी पुलिस एएसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटर प्रणाली प्रमाण पत्र परीक्षा हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु - 33 साल

इसके अलावा यहां आरक्षत वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशष छूट दी जाएगी।

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां MPESB MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MP Police ASI, Subedar Salary: हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी

एमपी पुलिस के इन पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां चयनित सूबेदार को 36200 रुपये से लेकर 114800 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि एएसआई को 19500-6200 के आधार पर वेतनमान निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article