जॉब्स

MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई और सूबेदार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एएसआई व सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती (MP Police ASI Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 3 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर (MP Police Subedar Recruitment) दिया जाएगा। यहां आप एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई और सूबेदार के पदों पर निकली वैकेंसी

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एमपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police Recruitment 2025) खबर है। हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया था। वहीं अब एएसआई व सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया (MP Police ASI Vacancy) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 3 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है। यहां आप एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

एएसआई अनुसचिवीय मैदानी इकाई-220 पद
एएसआई अनुसचिवीय सामान्य शाखा110 पद
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , सामान्य शाखा90 पद
एएसआई अनुसचिवीय विशेष शाखा55 पद
एएसआई अनुसचिवीय अपराध अनसंधान विभाग15 पद
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , विशेष शाखा10 पद

MP Police ASI, Subedar Qualification: शैक्षणिक योग्यता

बता दें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के एएसआई व सूबेदार के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। सूबेदार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अन्य योग्यता निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

MP Police ASI, Subedar Age Limit: आयु सीमा

एमपीईएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षत वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशष छूट दी जाएगी।

MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MP Police ASI, Subedar Salary: मिलेगी इतनी सैलरी

मध्य प्रदेश पुलिस के एएसआई और सूबेदार की सैलरी की बात करें तो यहां चयनित सूबेदार को 36200 रुपये से लेकर 114800 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि एएसआई को 19500-6200 के आधार पर वेतनमान निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article