जॉब्स

Police Recruitment 2024: अब पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को मिलेगी विशेष छूट, इस राज्य से सेलेक्शन प्रोसीजर को ​किया आसान

Maharashtra Police Selection Process in Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्य सरकार ने एक वर्ग को सेलेक्शन प्रोसीजर में एक्स्ट्रा छूट देने का फैसला किया है, इससे उन्हें पुलिस भर्ती के सेलेक्शन प्रोजीजर में आसानी होगी।

Image

पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को मिलेगी विशेष छूट (image - meta ai)

Maharashtra Police Selection Process: बड़ी खबर! अगर आप महाराष्ट्र से हैं और पुलिस में जाने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने एक वर्ग को विशेष छूट देने का फैसला किया है, इससे उन्हें पुलिस भर्ती के सेलेक्शन प्रोजीजर में आसानी होगी। उम्मीद है इस निर्णय से बहुत से उम्मीदवारों को फायदा होने वाला है।

आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट

महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस भर्ती के दौरान आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट देते हुए एक अधिसूचना जारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने 6 अक्टूबर 2024 को यह जानकारी दी।

पांच सेंटीमीटर की छूट

ठाणे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना में गृह विभाग ने आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई की अनिवार्यता में संशोधन करते हुए इसमें पांच सेंटीमीटर की छूट दी है।

वर्तमान में क्या है नियम

वर्तमान में पुलिस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी है। उन्होंने कहा कि यह कदम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य स्तरीय अनुसूचित क्षेत्र समीक्षा समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित के बीच जनवरी में हुई बैठक के बाद उठाया गया है, जिसमें राज्य में आदिवासियों के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article