टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज और Qazi Touqeer की हुई लड़ाई, अरिश्फा के चक्कर में टूटी दोस्ती?

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर और माही विज की बहस होती दिखाई दे रही है। दोनों की दोस्ती अरिश्फा खान के चक्कर में टूट रही है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और माही विज (Mahhi Vij) की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों एक साथ अपना गेम आगे बढ़ा रहे हैं। माही ने काजी की कई लड़ाई में उनका साथ दिया है, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास आती जा रही है और ये सब कुछ अरिश्फा खान की वजह से हो रहा है। काजी और अरिश्फा के बीच कई बार गंदी लड़ाइयां हो चुकी हैं, लेकिन अब दोनों का रिश्ता सुधर रहा है। इसी वजह से माही विज ने काजी तौकीर से तीखे सवाल किए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 से बाहर आने के बाद Sara Gurupal को मिली जान से मारने की धमकी, भड़कीं एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

काजी तौकीर से भिड़ीं माही विज

    बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में देखने के लिए मिला था कि स्काउट ओपी अरिश्फा को पैरों से खींच लेते हैं और इस पर अरिश्फा सवाल भी नहीं उठाती हैं। काजी स्काउट पर भड़क जाते हैं और दोनों की गंदी लड़ाई होती है। इसी लड़ाई के बाद का प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही विज काजी से स्काउट और यंग से जुड़ी लड़ाई के बारे में पूछती हैं। माही पहले कनिका से सवाल करती हैं, 'क्या उसने (अरिश्फा) रिएक्ट किया था।' इस पर कनिका नहीं में जवाब देती हैं। यहां पर काजी भी बैठे होते हैं और वो बोलते हैं, 'मैंने इतना नहीं सोचा था।' काजी की बात सुनकर माही कहती हैं, 'आपको इतना रिएक्ट नहीं करना था। वो छोटी बच्ची नहीं है, जिसे आप प्रोटेस्ट कर रहे हो।' इस पर काजी बोलते हैं, 'यार आप नहीं समझ रही हो। ये वो वाली लड़ाई नहीं थी।' इस पर काजी चिढ़कर सॉरी भी बोल देते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट OP ने लव गिल को दिया धोखा, आम्रपाली दुबे का गुल्लू से हुआ झगड़ा

      काजी और माही की दोस्ती में आई दरार

      माही विज इस बारे में काजी से गार्डन एरिया में भी अकेले में बात करती हैं। माही बोलती हैं, 'आपको आज सुबह लगा कि वो बाप वाली बात बोलेगी तो ये एलिगेशन लग जाएगा। ये बाहर कितना बुरा लगेगा। आप जब स्काउट को बोल रहे हो तो वो भी सोचेगा कि आप उस पर एलिगेशन लगा रहे हो। उसकी भी गर्लफ्रेंड बाहर है। उसकी भी फैमिली बाहर है।' इस पर काजी बोलते हैं, 'मुझे जो लगा वो बोला उस वक्त। आपको जैसे लेना है आप उस नजरिए से देखे।' काजी की ये बात सुनकर माही उठकर चली जाती हैं और फिर कैमरे की तरफ बोलती हैं, 'आपका बैगेज स्काउट की तरफ है। आपका बैगेज यंग की तरफ है। आपने यहां पर अपना बैगेज निकाला है। अगर कुछ गलत होगा तो मैं बोलूंगी।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article