KVS and NVS Recruitment 2025 Last Date: सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 21 नवंबर को नोटिफिकेशन 01/2025 के तहत केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में 14967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा के लिए तारीखें बता दी हैं। इसमें देश भर में कई पोस्ट के लिए एप्लीकेशन मंगाए गए हैं। देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए अपनी एग्जाम की डिटेल्स देख सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS and NVS Recruitment 2025 Exam Date
KVS और NVS भर्ती 2025 के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। ध्यान रहे, नोटिफिकेशन देखना न भूलें, जिसका लिंक यहां खबर में दिया गया है।
उम्र के बारे में
एप्लिकेंट के लिए उम्र सीमा पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग है। यहां भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट लागू है। आयु सीमा की गणना 4 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी।
KVS and NVS Recruitment 2025 Notification
ऑफिशियल नोटिस यहां पढ़ें - Link
KVS and NVS Recruitment 2025 Apply Online
उम्मीदवारों को CBSE, KVS, या NVS की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। एप्लीकेशन प्रोसेस में एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन, पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल डिटेल्स भरना और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना शामिल है।
KVS and NVS Recruitment 2025 Last Date
ऑनलाइन एप्लीकेशन 14 नवंबर, 2025 से शुरू हुए थे और जमा करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर, 2025 है।
KVS and NVS Recruitment 2025 in Hindi, चयन प्रक्रिया
सिलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज शामिल हैं, जिसमें रिटन एग्जाम (Tier 1), कुछ पोस्ट के लिए स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।
