जॉब्स

JSSC Inter Level Vacancy 2024: 12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, शुरू हो गए आवेदन, जल्दी करें

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Notification: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए 863 रिक्तियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन विंडो खुल गई है, चेक करें डायरेक्ट लिंक

Image

जेएसएससी इंटर लेवल रिक्ति 2024

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Apply Online: क्या आप 12वीं पास हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खुल गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 863 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां से देखें कब व कौन कर सकता है आवेदन

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Post Name, किन पदों पर होगी भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) इन दों पदों पर भर्ती करेगा:-

  • Lower Division Clerk
  • stenographer posts

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Post Number, पदों की संख्या

कुल 863 पद भरे जाएंगे:-

Junior Clerk (Regular) 836
Stenographer (Regular) 27
Junior Clerk (Backlog) 01

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Eligibility, कौन कर सकता है आवेदन

  • Junior Clerk के लिए 12वीं पास और हिंदी टाइपिंग
  • Stenographer के लिए 12वीं और स्टेनो टाइपिंग

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Apply Online, अप्लाई ऐसे करें

  • सबसे पहले jssc.nic.in/ पर जाएं।
  • पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें, और फॉर्म पूरा भर लेने के बाद प्रिंट आउट ले लें।
JSSC Inter Level Vacancy 2024 Apply Online Link

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Age Limit, आयु सीमा

JSSC झारखंड इंटर लेवल वैकेंसी 2024 के लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है। एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में, सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Selection Procedure, ऐसे होगा चयन

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

JSSC Inter Level Vacancy 2024 Last Date? आखिरी तारीख

JSSC झारखंड इंटर लेवल वैकेंसी 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। अभी परीक्षा तिथि नहीं आई है, जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article