JEE Main City Intimation Slip 2025: जेईई मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) सेशन 1 की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 10 जनवरी को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 चेक कर सकते हैं।
JEE Main City Intimation Slip 2025: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप
जेईई मेन्स पेपर 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी 2025 को 3 बजे से 6:30 बजे तक होगा। वहीं, आज इस परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सिटी सिल्प चेक कर सकते हैं
How to download JEE Mains Admit Card 2025
जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर जेईई मेन्स सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही जेईई मेन एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
