IWAI Various Post Recruitment 2024: इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) के नोएडा ऑफिसर की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जलमार्ग मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 38 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, जूनियर अकाउंट ऑफिसर और स्टोर कीपर जैसे पदों पर भर्तियां होने वाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iwai.nic.in पर जाना होगा।
इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (IWAI), केंद्र सरकार के जलमार्ग मंत्रालय के अधीन आता है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Inland Waterways Recruitment में ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iwai.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर IWAI Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Inland Waterways Authority Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
पदों के अनुसार योग्यता और सैलरी
मल्टी टास्किंग स्टाफ- इस वैकेंसी के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 11 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद के लिए 10वीं पास की योग्यता रखने वाले आवेदन के पात्र हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक हो सकती है।
जूनियर अकाउंटेंट ऑफिसर- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर अकाउंटेंट ऑफिसर के 5 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर आेदन करने के लिए BCom की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 3 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद पे लेवल 6 के तहत सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक हो सकती हैं।
स्टोर कीपर- इस वैकेंसी में स्टोर कीपर, मास्टर सेकेंड क्लास और ड्रेग कंट्रोल ऑफरेटर जैसे खाली पदों पर भी भर्तियां होंगी। इस पद पर 10वीं पास के साथ-साथ 5 साल कार्य अनुभव वाले आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
