जॉब्स

IRCTC Recruitment 2024: आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

IRCTC Hospitality Monitor Recruitment 2024: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया या सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

IRCTC Hopitality Monitor Recruitment 2024: आईआरसीटीसी हॉस्पिटेलिटी मॉनिटरिंग के पदों पर वैकेंसी

IRCTC Hospitality Monitor Recruitment 2024: आईआरसीटीसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IRCTC Recruitment 2024) खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने अपने यहां पर हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर वैकेंसी (IRCTC Vacancy 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IRCTC Hopitality Monitor Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर अपना आवेदन कर (IRCTC Hopitality Monitor Vacncy 2024) सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा।

IRCTC Hospitality Monitor Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट

आईआरसीटीसी के हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन या कैटरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 साल है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु को 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की विशेष छूट दी जाएगी।

IRCTC Hospitality Monitor Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • irctc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IRCTC Hospitality Monitor Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

IRCTC Hospitality Monitor Vacancy: किन जगहों पर होगा इंटरव्यू

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आईआरसीटीसी के इस पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू दो शहरों में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार 22 और 23 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद 25 और 26 जुलाई को हाजीपुर में इंटरव्यू होगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article