IOCL Recruitment 2025, IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मदवारों के लिए बड़ी (IOCL Recruitment 2025) खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर के पदों पर भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी (IOCL Engineer Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंब 2025 है। योग्य और इच्छुत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर भर्ताी के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IOCL Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित जानकारी
- आवेदन की शुरुआत - 1 सितंबर 2025 (संभावित)
- आवेदन की आखिरी तारीख - 21 सितंबर 2025 (संभावित)
IOCL Engineeer Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
आईओसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
IOCL Graduate Engineer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IOCL Graduate Engineer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण सख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
IOCL Engineer Salary: सैलरी
जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां ग्रेजुएट इंजीनियर की सैलरी 50000 रुपये से लेकर 160000 रुपये होगी।
