जॉब्स

IOCL Recruitment 2025: अपरेंटिस का मौका, 313 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

IOCL Recruitment 2025 Notification: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 313 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जानें पदों का वि​वरण, कौन व कब तक कर किया जा सकता है अप्लाई

Image

आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2025

IOCL Recruitment 2025 Notification Pdf: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिसशिप के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आईओसीएल भारत के अग्रणी वाणिज्यिक उपक्रमों में से एक है। यहां 313 पदों पर अपरेंटिस करने का अवसर आया है। ये भर्तियां महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली जैसे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएंगी। जानें पदों का विवरण व क्या मांगी गई है पात्रता और कब तक कर सकते हैं आवेदन

इन रिक्तियों में ट्रेड अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस और तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में ग्रेजुएट अपरेंटिस शामिल हैं।

IOCL Recruitment 2025 Date

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण
ट्रेड अप्रेंटिस35 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस80 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस198 पद
देखें शैक्षणिक योग्यता

बहुत सारे ट्रेड होने की वजह से शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है, लेकिन आप इस लिंक पर क्लिक करें, पेज पर 4 पर जाएं और

Prescribed Qualification/Eligibility Criteria देखें, जिससे आप आसानी से शैक्षणिक योग्यता जान जाएंगे।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Pdf

IOCL Recruitment 2025 Imp Date

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 जनवरी 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 फरवरी 2025

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online

A) Trade Apprentice – ITI/Data Entry Operator at https://www.apprenticeshipindia.gov.in/

B) Technician Apprentice – Diploma at https://nats.education.gov.in/student_register.php

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अवधि 17 जनवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 7 फरवरी 2025 को शाम 5:00 बजे समाप्त होगी। आयु सीमा (31 जनवरी 2025 तक) 18 से 24 साल निर्धारित है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article