जॉब्स

IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल में एसआईर अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई, एज लिमिट 24 साल

IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एसआर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (IOCL Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 475 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल अप्रेंटिस के 475 पदों पर निकली वैकेंसी

IOCL Apprentice Recruitment 2025: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOCL Apprentice Recruitment 2025) खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एसआर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 475 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOCL Apprentice Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IOCL Apprentice Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 5 सितंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आईओसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Qualification: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

आईओसीएल एसआर अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिके/संबंधित ब्रांच से 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले iocl.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Documents: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पेन कार्ड
  3. डेट ऑफ बर्थ/10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  4. आईटीआई/इंजीनियरिंग/एचएससी/स्नातक में डिप्लोमा
  5. जाति प्रमाण पत्र

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे यहां सेलेक्शन के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यहां भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article