Indian Navy Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय नौसना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INICET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर 18 जुलाई 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्मय से स्टाफ नर्स, चार्जमैन, फार्मासिस्ट, कैमरामैन, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन मेट और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित कुल 1110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Indian Navy Civilian Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
How to apply for INCET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Indian Navy Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 295 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
