जॉब्स

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Indian Navy Medical Assistant Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन नेवी ने एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Navy Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 है। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी में निकली वैकेंसी

Indian Navy Medical Assistant Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय में नौसेना में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन नेवी ने एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (Indian Navy Medical Assistant Vacancy) निकाली है। यहां आवेदन के लिए 7 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Navy Medical Assistant Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। यहां आप इंडियन नेवी एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Indian Navy Medical Assistant Vacancy: मेडिकल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन

इंडियन नेवी के एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही सभी विषयों में कम से कम 40 पर्सेंट मार्क्स अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी का जन्म 01/11/2023 से 30/04/2007 के बीच हुआ होना चाहिए।

Indian Navy Medical Assistant Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Indian Navy की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Indian Navy Recruitment 2024: सेलेक्शन प्रोसेस

इंडियन नेवी के एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। 10+2 फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में प्राप्त अंक के आधा पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यहां चयनित अभ्यर्थियों को सफल माना जाएगा।

Indian Navy Recruitment 2024: सैलरी

इंडियन नेवी के मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 14,600 रुपये दिए जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पे लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल साइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article