जॉब्स

Indian Bank SO Recruitment 2024: इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Indian Bank SO Recruitment 2024: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 14 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Indian Bank SO Recruitment 2024

Indian Bank SO Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक (Indian Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (Indian Bank SO Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 14 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Indian Bank SO Notification 2024: कितने पदों पर होग भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्यता की बात करें तो स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for Indian Bank SO Recruitment 2024

  • इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: इस तारीख को जारी होगा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, आयोग ने जारी किया नोटिस

Indian Bank SO Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर14 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 175 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article