जॉब्स

10वीं 12वीं पास के लिए इंडियन आर्मी में नौकरी! ग्रुप सी के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Indian Army Group C Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन आर्मी ने ग्रुप सी के 194 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Indian Army Group Recruitment 2025) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianary.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन कर (Indian Army Group C Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है।

Image

Indian Army Recruitment 2025: 10वीं 12वीं पास के लिए इंडियन आर्मी में नौकरी का शानदार मौका

Indian Army Group C Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन आर्मी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Army Recruitment 2025) खबर है। हाल ही में इंडियन आर्मी ने ग्रुप सी के 194 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Indian Army Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 4 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है। यहां आप इंडियन आर्मी के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की तारीख (Notification Date) - 04 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date Apply Online)- 04 नवंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Fee Payment Last Date) - 24 अक्टूबर 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख - 24 अक्टूबर 2025
  • एग्जाम डेट -

Indian Army Group C Qualification: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

इंडियन आर्मी के ग्रुप सी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है।

Indian Army Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 18 साल
  • अधिकतम आयु (Maximum Age) - 25 वर्ष
  • इसके अलावा यां पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Indian Army Group C Recruitment 2025 Physical Criteria: शारीरिक योग्यता

  1. लंबाई - 165 सेंटीमीटर
  2. सीना - 81.5 सेंटीमीटर
  3. वजन - 50 किलोग्राम

Indian Army Group C Recruitment 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले joinindianary.nic.in पर जाएं।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ लिखें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म के लिफाफे को कमांडेंट 505 आर्मी बेस वर्कशॉप, दिल्ली कैंट, दिल्ली 110010 पर भेजें।

Indian Army Group C Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाते हैं। यहां 150 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article