जॉब्स

Army Agniveer Final Result 2024 OUT: जारी हुआ अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें मेरिट लिस्ट

Indian Army Agniveer Final Result 2024 Out: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा जोन वाइज की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट Indian Army Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

अग्निवीर भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

Indian Army Agniveer Final Result 2024 Declared: भारतीय सेना ने अग्निवीर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आर्मी अग्निवीर परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक कई पालियों में आयोजित की गई थी। जल्ट की घोषणा जोन वाइज की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट Indian Army Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्तियां होने लगी हैं। इस साल अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए 22 अप्रैल से 3 मई तक परीक्षा आयोजित हुई थी। अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है।

Agniveer Final Result 2024 ऐसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Select Zone के लिंक पर जाएं।
  • अपने जोन के अनुसार, दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Indian Army Agniveer Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Agniveer Bharti Merit List इन पदों के लिए जारी

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी हो गया है। अग्निवीर में चुने गए उम्मीदवारों के लिए पदों की कई श्रेणियां शामिल हैं। इनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (Tech), ट्रेड्समैन , ऑफिस असिस्टेंट और महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हुआ है। इसके अलावा सिपाही फार्मा और सैनिक टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट सरकारी नौकरी पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article