जॉब्स

India Post Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में वैकेंसी, सैलरी 63000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

India Post Recruitment 2024 For 10th Pass: भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। भारतीय डाक विभाग की तरफ से स्टाफ कार ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा।

Image

डाक विभाग में ैवैकेंसी

Photo : iStock

India Post Recruitment 2024 For 10th Pass: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। भारतीय डाक विभाग की तरफ से स्टाफ कार ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा।

इंडिया पोस्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जुलाई 2024 है। आवेदन प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं।

India Post Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर मौजूद India Post Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें।
India Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मोटर मैकेनिज्म का काम आना चाहिए। साथ ही कार चलाने का 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 56 साल तय की गई है। इससे ज्यादा होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सैलरी कितनी होगी?

भारतीय डाक विभाग की तरफ से स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 56 साल तय की गई है। इन पदों पर चुने गए योग्य उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 19,900 से 63,200 रुपये दिए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article