जॉब्स

GDS 2nd Merit List 2024 Date: इस तारीख के बाद आएगी जीडीएस की दूसरी लिस्ट, 44228 पदों पर होनी है भर्ती

GDS 2nd Merit List 2024 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट सूची 2024 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार यहां से संभावित तिथि चेक कर सकते हैं। इस मेरिट सूची को indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

GDS 2nd Merit List 2024 Kab Aayegi (image - pixabay)

GDS 2nd Merit List 2024 Date, GDS 2nd Merit List 2024 Kab Aayegi: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट सूची 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है। माना जा रहा है दूसरी मेरिट सूची को तैयार कर लिया गया है और इसे जल्द ही (GDS 2nd Merit List 2024 Kab Aayegi) indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां से संभावित तिथि चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इंडिया पोस्ट ऑफिस ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी सर्किलों के लिए ग्रामीण डाक सेवक प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी थी।

कैसे तैयार होगा कट ऑफ

दूसरी मेरिट सूची में कट ऑफ कम जाने की उम्मीद है। कट ऑफ के अनुसार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जैसा कि ज्ञात है, इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

कितने पदों को भरा जाएगा

इंडिया पोस्ट ऑफिस ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक पदों के लिए 44,228 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। जबकि कुछ उम्मीदवारों को पहली मेरिट सूची में चुना गया है, आगे के चयन की घोषणा बाद की सूचियों में की जाएगी।

जीडीएस द्वितीय मेरिट सूची 2024 तिथि

पहली मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 6 सितंबर, 2024 तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना आवश्यक है। उम्मीद है कि पहली मेरिट सूची के लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

GDS 2nd Merit List 2024 Pdf Download to be active soon on indiapostgdsonline.gov.in

जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024: पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की संख्या
आंध्र प्रदेश1355
असम892
बिहार2548
दिल्ली22
छत्तीसगढ़1336
झारखंड2095
गुजरात2030
हिमाचल प्रदेश708
ओडिशा2477
कर्नाटक1940
केरल2433
मध्य प्रदेश4008
उत्तर पूर्व सर्किल2171
महाराष्ट्र3166
पंजाब384
राजस्थान2716
तेलंगाना980
उत्तर प्रदेश4580
उत्तराखंड1238
पश्चिम बंगाल2540
जीडीएस की दूसरी लिस्ट कब आएगी

जीडीएस की दूसरी लिस्ट जारी होने की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन जारी होने के बाद, जीडीएस द्वितीय मेरिट सूची पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article