IDBI Recruitment 2024 Apply Online: आईडीबीआई बैंक ने 500 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। IDBI Vacancy 2024 के तहत केवल जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। बैंक में नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार idbibank.in से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IDBI Recruitment 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है। परीक्षा की सटीक तारीख तो स्पष्ट नहीं है लेकिन संभावित तारीख 17 मार्च, 2024 है।
आईडीबीआई भर्ती 2024 रिक्ति विवरण — IDBI Recruitment 2024 vacancy details
यह भर्ती अभियान 500 जूनियर सहायक प्रबंधक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आईडीबीआई भर्ती 2024 आयु सीमा — IDBI Recruitment 2024 age limit
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
आईडीबीआई भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता — IDBI Recruitment 2024 educational qualification
उम्मीदवारों को किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
आईडीबीआई भर्ती 2024 आवेदन शुल्क — IDBI Recruitment 2024 application fee
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये है।
आईडीबीआई भर्ती 2024 अप्लाई कैसे करें— IDBI Recruitment 2024 How to Apply
- आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Current Openings पर क्लिक करें।
- JAM 2024 Recruitment Tab पर क्लिक करें
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
आईडीबीआई भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया — IDBI Recruitment 2024 Selection Process
चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
