जॉब्स

IBPS क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकेंगे अप्लाई

IBPS Clerk PO Recruitment 2025 Last Date Extended: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (IBPS Clerk Recruitment 2025) दी है। यहां अब अभ्यर्थी 28 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन कर (IBPS PO Recruitment) सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk PO Recruitment 2025 Last Date: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

IBPS Clerk PO Recruitment 2025 Last Date Extended: IBPS क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी (IBPS Clerk Recruitment 2025) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (IBPS PO Recruitment) दी है। यहां अब अभ्यर्थी 28 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के 8022, ऑफिसर स्केल 1 के 3928, ऑफिसर स्केल 2 के 1142 और ऑफिसर स्केल 3 के 202 पद पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS Clerk PO Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 1 सितंबर 2025
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 28 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 28 सितंबर 2025
  • प्रीलिम्स परीक्षा - नवंबर 2025
  • प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट - दिसंबर 2025/जनवरी 2025
  • मेंस परीक्षा - फरवरी 2025 संभावित

IBPS Clerk, PO Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ का क्वालिफिकेशन

आईबीपीएस के क्लर्क और पीओ के पदों के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अधिकतर पदों पर आवदेन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही दो साल का अनुभव भी अनिवार्य है।

IBPS Clerk, PO Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट18-28 वर्ष
ऑफिसर स्केल 118-30 वर्ष
ऑफिसर स्केल 221-32 वर्ष
ऑफिसर स्केल 321-40 वर्ष

IBPS Clerk PO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Apply Online For Recruitment Of Office Assistants Under CRP-RRB लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के लिए - 850 रुपये

एससी, एसटी, PwBD कैटेगरी के लिए - 175 रुपये

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article