जॉब्स

AFCAT 1 2026 Registration: एयरफोर्स में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! IAF ने शुरु किया रजिस्ट्रेशन

AFCAT 1 registration Starts: एयर फोर्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी है। फ्लाइंग ऑफिसर बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IAF AFCAT Exam 2026

IAF AFCAT Exam 2026 (Canva)

IAF AFCAT Exam 2026 Registration: भारतीय वायुसेना में जाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को एयरफोर्स ने एक बार फिर सुनहरा मौका दिया है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कि AFCAT 1 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2025 तय की गई है।

फ्लाइंग अफसर बनने के लिए आज ही करें आवेदन: AFCAT 1 2026 registration Starts

फ्लाइंग ऑफिसर बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर वहां आवेदन कर सकते हैं। एक साल की ट्रेनिंग के दौरान फ्लाइंग कैडेट्स को 56,100 रुपये दिए जाएंगे और अधिकारियों को 56,100 से लेकर 1,77,50 रुपये दिए जाएंगे। एसएससी योजना के साथ विशेष प्रवेश योजना के लिए आवेदन दिए गए हैं।

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी योग्यता तय की गई है। सबसे पहले उम्मीदवार के पास 10+2 स्नातक डिग्री और इंजीनियरिंग डिग्री के साथ-साथ एनसीसी का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 24 साल होनी जरूरी है। ग्राउंड ड्यूटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 रखी गई है। इस भर्ती के लिए एनसीसी उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स... (How to Apply for AFCAT 1 2026 Recruitment)

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए भर्ती के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • अब नया पेज खुलेगा जहां आपको Register Here पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Sign In करके फॉर्म का बाकी हिस्सा भरें।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद फीस जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

इस भर्ती के जरिये फ्लाइंग ब्रांच (Flying Branch), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (Ground Duty Technical) और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल (Ground Duty non Technical) पदों के साथ-साथ एनसीसी स्पेशल एंट्री - फ्लाइंग (NCC Special Entry- Flying) पर भर्ती की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट Author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article