वेब सीरीज

JBHSSL: इंडिया में बैन हुई Fawad Khan-Mahira Khan की सीरीज! Netflix को मंत्रालय का सख्त निर्देश

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 12:42 PM IST

Netflix Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Controvery: फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर इंडिया में हलचल तेज हो गई है।

Image

भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी वेब सीरीज? Netflix को याद दिलाई गई 2025 की एडवाइजरी (Image Source: Netflix)

Netflix Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Controvery: पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बनने वाले मनोरंजन कंटेंट को लेकर इंडिया में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) भी अब इस चर्चा में आ गई है। इस सीरीज में फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) जैसे चर्चित पाकिस्तानी कलाकार नजर आने वाले हैं। पहले इस सीरीज को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इंडिया में इसकी स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की थी। अब इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी नेटफ्लिक्स को एक अहम निर्देश दिया है।

नेटफ्लिक्स को 2025 की एडवाइजरी का पालन करने का निर्देश

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 8 मई 2025 को जारी अपनी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। इस एडवाइजरी के तहत इंडिया में पाकिस्तान से आने वाले स्ट्रीमिंग कंटेंट को उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को ये भी याद दिलाया है कि उसने जून 2025 में खुद जानकारी दी थी कि भारत में उसके सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से इसी पुराने रुख पर कायम रहने और पहले दिए गए आश्वासन का पालन करने को कहा है। यानी इंडिया में पाकिस्तान से बनने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर प्लेटफॉर्म को अपनी पहले बताई गई स्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

AICWA भी कर चुका है भारत में बैन की मांग

इससे पहले ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज को भारत में रिलीज होने से रोकने की मांग की थी। संगठन ने पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बनने वाले कंटेंट के भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म और एंटरटेनमेंट जगत में प्रसारण पर रोक लगाने की अपील की थी। आपको बता दें कि इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर (Hania Aamir), अहद रजा मीर (Ahad Raza Mir), सनम सईद (Sanam Saeed), हमजा अली अब्बासी (Hamza Ali Abbasi) और इकरा अजीज (Iqra Aziz) जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सीरीज 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article