HSSC Group C Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा की सरकार ने ग्रुप सी के 15 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। इनमें चार ग्रुपों के कुल 15, 755 पद निकाले गए हैं। आवेदन 8 जुलाई तक किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार पूर्व की विज्ञापन संख्या के अनुसार आवेदन कर चुके थे, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना होगा। अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इन चुनावों से पहले भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर 8 जुलाई 2024 तक दोबारा आवेदन मांगे हैं। इसके बाद जुलाई माह में ही भर्ती परीक्षा लिए जाने की तैयारी है। ग्रुप-सी के इन पदों में करीब 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए जुलाई माह में लिखित परीक्षा लिए जाने की तैयारी है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 है।
HSSC Group C Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।
HSSC Group C Recruitment 2024: रिक्त पदों का ब्यौरा
क्लर्क - 5208
जेल वार्डन - 1100
ग्राम सचिव - 3107
सहकारिता सब इंस्पेक्टर - 433
नहरी पटवारी - 1440
जेई - 981
राजस्व पटवारी- 1236
जेई इलेक्ट्रिकल - 517
HSSC Group C Recruitment 2024
वर्ष 2018 और 2019 में भी इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। तब सरकार ने सीईटी के जरिए ग्रुप-C व D में भर्ती की घोषणा की थी। बाद में आयोग द्वारा इन पदों को वापस लेकर 2023 में नया विज्ञापन जारी किया गया था और अब पुनः विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं।
