HSSC Group D Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती (Haryana CET Group D Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि यहां आवेदन के लिए पहले भी उम्मीदवारों को मौका दिया जा चुका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करने चूक गए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2023 है।
HSSC Group D Vacanvcy 2023: इन विभागों में वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियणा सरकार के बोर्ड निगमों व आयोगों समेत अन्य विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार 536 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।HSSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा सरकारी के ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हिंदी या संस्कृत के साथ 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार HSSC की आधिकारिक साइट पर विजिट करें।HSSC CET Group D Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
- HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HSSC Gorup D Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
