जॉब्स

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा में प्रिंसिपल समेत कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

HPSC Recruitment 2024 Application Process: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से प्रिंसिपल, ट्रेनिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

Image

HPSC Recruitment 2024

Photo : Times Now Digital

Haryana Sarkari Naukri 2024: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से प्रिंसिपल, ट्रेनिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 91 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल, ट्रेनिंग ऑफिसर समेत कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी में कल यानी 5 जून 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए बताए योग्यता को पूरा करना जरूरी है।

HPSC Principal Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

हरियाणा प्रिंसिपल भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उसे न्यूनतम 55% अंकों के साथ पीजी और नेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

HPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अभ्यर्थी शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Haryana HPSC Various Post Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्लेसमेंट ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों को भरा जाएगा। वहीं, इनमें से कई पद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article