Haryana Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। HPSC द्वारा आज यानी बुधवार, 28 अगस्त को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब 2 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को अब तक 2 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
Assistant Professor Recruitment ऐसे करें अप्लाई
- HPSC हरियाणा सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर किया जा सकता है।
- उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद एडवर्टीजमेंट सेक्शन में जाना होगा।
- अगले पेज पर HPSC Assistant Professor Recruitment 2024 Application के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन से आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
HPSC Assistant Professor Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
उम्मीदवारों को ध्यान देना कि उन्हें आवेदन के दौरान 1000 रुपये फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्गों तथा सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये ही है, जबकि दिव्यांगों को फीस नहीं भरना है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरश्रित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2424 पदों को भरना है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को नेट पास होना जरूरी है।
