HPCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2024 Without Gate) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 247 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (HPCL Recruitment 2024 Notification) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। यहां आप एचपीसीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
एचपीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीटेक, एमएससी, एमसीए, इंजीनियरिंग कोर्स के साथ एमबीए या पीजीडीएमए क्वालीफाई होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
HPCL Job Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| मेकेनिकल इंजीनियर | 93 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियर | 43 |
| इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर | 5 |
| सिविल इंजीनियर | 10 |
| केमिकल इंजीनियर | 7 |
| सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन | 6 |
| सीनियर ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर | 4 |
| मैनेजर टेक्निकल | 12 |
| मैनेजर - सेल्स | 2 |
| डिप्टी जनरल मैनेजर | 2 |
| चार्टर्ड अकाउंटेंट | 29 |
| क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर | 9 |
| आईएस ऑफिसर (IS) | 15 |
| आईएस सिक्योरिटी ऑफिसर | 1 |
| क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर | 16 |
HPCL Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HPCL Mechanical Engineer, Electrical Engineer, Instrumentation Engineer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
