जॉब्स

High Court Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट में टाइपिस्ट और स्टेनो की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 142400 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

Gujarat High Court Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट में स्टेनो और टाइपिस्ट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Gujarat High Court में कुल 244 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन जून महीने में होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- gujarathighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Image

गुजरात हाईकोर्ट में वैकेंसी

Photo : iStock

Gujarat High Court Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की ताक में बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात हाईकोर्ट में स्टेनो और टाइपिस्ट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Gujarat High Court में कुल 244 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- gujarathighcourt.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव है।

गुजरात हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2024 को शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन जून महीने में होगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Gujarat HC Recruitment ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: स्टेनो और टाइपिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट - gujarathighcourt.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद New Vacancies के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 3: अब English Steno. Grade-II के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स भरें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

गुजरात हाईकोर्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इग्लिश स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्ट हैंड टाइपिंग में 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है। साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 37 साल से कम होनी चाहिए। महिलाओं की उम्र 40 साल से कम मांगी गई है। वहीं, आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article