जॉब्स

ESIC Recruitment 2024: ईएसआईसी में निकली 240000 सैलरी वाली जॉब, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, जानें कैसे होगा चयन

ESIC Recruitment 2024 Super Specialist Post: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की तरफ से सुपर स्पेशलिस्ट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई है। इसमें आवेदन करने के लिए ESIC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाना होगा।

Image

ESIC में नौकरी पाने का मौका

Photo : Times Now Digital

ESIC Recruitment 2024 Super Specialist Post: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की तरफ से सुपर स्पेशलिस्ट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 45 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए ESIC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाना होगा।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सुपर स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ESIC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- esic.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही New Notification के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर ESIC Super Specialist Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

ईएसआईसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग कई पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें पदों के लिए अनुसार योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार जो भी ईएसआईसी के इस भर्ती के माध्यम से आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता और आयुसीमा होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे. अन्यथा वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल्स

ESIC में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा में नहीं शामिल होना होगा। इसमें योग्य कैंडिडेट्स का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए सभी मूल डॉक्यूमेंट्स लाने जरूरी होंगे। इसमें सुपर स्पेशलिस्ट एंट्री लेवल पर 200000 रुपये और सीनियर लेवल पर 240000 रुपये की सैलरी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article