जॉब्स

EMRS Recruitment 2025: शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, 7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए यहां से करें रजिस्ट्रेशन

EMRS Recruitment 2025 Apply Online: ईएमआरएस में 7267 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) 23 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार करेगी। इच्छुक उम्मीदवार nests.tribal.gov.in पर या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण

EMRS Recruitment 2025 Apply Online: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में नौकरी देख रहे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डेन, महिला स्टाफ नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट समेत कुल 7267 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे खबर से पूरी जानकारी देख सकते हैं। बता दें, आज भर्ती संचालित कर रहे nests ने आवेदकों की सहूलियत के लिए एक FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) जारी किया है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

FAQ में 15 प्रश्नों के जवाब दिए गए हैं। इन प्रश्नों में से एक में कहा गया है कि अगर किसी अभ्यर्थी के मार्क्स मार्कशीट में सीजीपीए में दिए गए हैं तो वह अभ्यर्थी बोर्ड के फॉर्मूले के अनुसार उन्हें प्रतिशत में कन्वर्ट करे फिर उसकी डिटेल्स डाले। आवेदन फॉर्म में एग्जाम सिटी का विकल्प न होने के सवाल पर कहा गया है कि एग्जाम सिटी सिस्टम द्वारा अलॉट की जाएगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने विभिन्न गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और 23 अक्टूबर को समाप्त होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (EMRS Recruitment 2025 Official Website) nests.tribal.gov.in के माध्यम से अपने ईएमआरएस ऑनलाइन (emrs recruitment 2025 apply online) फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए 7267 रिक्तियों को भरना है। इनमें से, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), छात्रावास वार्डन, लेखाकार और लैब अटेंडेंट जैसे गैर-शिक्षण पदों के लिए 1620 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

EMRS Recruitment 2025 Last Date

ईएमआरएस भर्ती 2025 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक उल्लेखनीय अवसर है। विभिन्न पदों के लिए घोषित 7262 शिक्षण और गैर-शिक्षण रिक्तियों के साथ, पात्र उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article