जॉब्स

DU Assistant Professor Recruitment 2025: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

DU Assistant Professor Recruitment 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in, shyamlale.du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर aसकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2025 है।

Image

DU Assistant Professor Recruitment 2025: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी

DU Assistant Professor Recruitment 2025: प्रोफेसर की नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी (DU Assistant Professor Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (DU Assistant Professor Recruitment) निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 57 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2025 है। यहां आप डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

DU Assistant Professor Recruitment 2025: किस विषय के लिए कितनी वैकेंसी

  • कॉमर्स के लिए - 21 पद
  • इकोनॉमिक्स के लिए - 7 पद
  • कंप्यूटर साइंस के लिए - 6 पद
  • इंग्लिश के लिए - 6 पद
  • इतिहास के लिए - 3 पद
  • मैथेमेटिक्स के लिए - 3 पद
  • हिंदी के लिए - 7 पद
  • एन्वायरमेंट अध्ययन - 2 पद
  • फिजिकल एजुकेशन - 1 पद
  • पॉलिटिकल साइंस - 1 पद

DU Assistant Professor Recruitment 2025 Qualification

डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए विषयवार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

DU Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in, shyamlale.du.ac.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर जाकर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

DU Assistant Professor Salary Per Month: मिलेगी इतनी सैलरी

दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेट प्रोफेसर की सैलरी की बात करें तो यहां पे लेवल 10 के अनुसार 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। जिसमें बेसिक, भत्ता, अलाउंस आदि सब शामिल होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article