जॉब्स

DRDO Recruitment 2024 Sarkari Job: डीआरडीओ में बिना एग्जाम सरकारी नौकरी पाने का मौका, 37000 रुपये मिलेगी सैलरी

DRDO Recruitment 2024 Sarkari Job: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका है। डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

Image

DRDO Recruitment 2024 Sarkari Job

DRDO Recruitment 2024 Sarkari Job: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका है। डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। डीआरडीओ के इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों पर बहाली की जाने वाली है। जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

डीआरडीओ के इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। 19 जून के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी के लिए 05 वर्ष और ओबीसी के लिए 03 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

DRDO Recruitment 2024 Salary: सैलरी

डीआरडीओ द्वारा इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 37000 रुपये मासिक वेतन और एचआरए का भुगतान किया जाएगा।

DRDO Recruitment 2024 Salary: आयु सीमा

डीआरडीओ द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए।

DRDO Recruitment 2024 Salary: योग्यता

डीआरडीओ के इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों लेवल पर फर्स्ट डिवीजन के साथ कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई/एम.टेक होना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article