CSIR UGC NET 2025: एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2025 है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2025 रखी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर और एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी शेयर की जाएगी।
कब होगा एग्जाम?
csir ugc net परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को होगा। कुल 180 मिनट का पेपर होना है, जिसके लिए सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से लेकर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से लेकर 6 बजे तक निर्धारित की गई है। एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।
पात्रता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री का होना बेहद जरूरी है इसके साथ ही जेआरएफ के लिए अधिकतम 30 साल उम्र होनी चाहिए। साथ ही पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता की कोई अधिकतम सीमा नहीं दी गई है। ये एग्जाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है।
क्यों जरूरी CSIR UGC NET
इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को दो तरह की पात्रता मिलती है- जूनियर रिसर्च फैलोशिप (रिसर्च के लिए छात्रवृत्ति) और असिस्टेंट प्रोफेसर यानी कि कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी में अध्यापक बनने का मौका।
बताते चलें कि रिसर्च या फिर विश्वविद्यालयों में लेक्चरर बनने के लिए CSIR UGC NET परीक्षा जरूरी होती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ये एग्जाम करवाया जाता है। इसका आयोजन साल में दो बार होता है और देशभर से लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस एग्जाम में बैठने के लिए आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में होती है। इसमें कुछ MCQ आधारित सवाल पूछे जाते हैं साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
