जॉब्स

Coal India Recruitment 2024: महारत्न कंपनी कोल इंडिया में बंपर वैकेंसी, सैलरी 1.6 लाख से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Maharatna Company Coal India Recruitment 2024: सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। भारत सरकार के अधीन आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 640 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

कोल इंडिया में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Maharatna Company Coal India Recruitment 2024: भारत सरकार के अधीन आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 640 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कंपनी में नौकरी (Job in Government Company) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है।

कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए 28 नवंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। वही ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम की तारीख जल्द घोषित होगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Coal India Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • मैनेजमेंट ट्रेनिंग के बाद वह निकली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर CIL Management Trainees MT Recruitment 2024 Through GATE 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CIL Management Trainees MT Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और आयु सीमा

मैनेजमेंट ट्रेनिंग के पद पर निकली इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र हैं। इसमें बीटेक या बीई डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। संबंधित सब्जेक्ट में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वही उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलेरी डिटेल्स

इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा गेट स्कोर के आधार पर सिलेक्शन होगा। सिलेक्ट होने वाली उम्मीद वालों को 50000 रुपए से 160000 रुपए तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article