BTSC Staff Nurse Recruitment 2025
BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 Application Extended: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 13 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीटीएससी स्टाफ नर्स के कुल 11389 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3134 पद, ईडब्ल्यूएस के 784 पद, एससी के 2853 पद, एसटी के 121 पद, ईबीसी के 3117 पद, बीसी के 933 और बीसी महिला के 447 पद शामिल हैं।
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बीएसटीसी स्टाफ नर्स के लिए सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। जॉब्स (Sarkari-naukri News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।