जॉब्स

BSSC CGL 4 Notification 2025: बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, 1481 पदों पर होगी भर्ती

BSSC CGL 4 Notification 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) 4 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आज यानी 18 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं

Image

BSSC CGL Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

BSSC CGL 4 Notification 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) 4 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, प्लानिंग असिस्टेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑडिटर सहित कुल 1481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 18 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर निर्धारित की गई है।

बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BSSC CGL Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BSSC CGL 4 Exam 2025: कितना देना होगा शुल्क

बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को 540 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एससी/पीडब्ल्यूडी/ महिला अभ्यर्थियों को 135 रुपये और बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों को 540 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article