जॉब्स

BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ हेड कांस्टेबल के 1121 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, तुरंत करें अप्लाई

BSF Head Constable Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर आज यानी 24 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (BSF Head Constable Recruitment 2025) चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BSF Head Constable Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है।

Image

BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ हेड कांस्टेबल के 1100 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSF Head Constable Recruitment 2025) खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर आज यानी 24 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (BSF Head Constable Recruitment) चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1121 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है। यहां आप बीएसएफ हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BSF Head Constable Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

बीएसएफ के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1121 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए 910 पद व हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए 211 पद आरक्षित हैं।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Qualification

बीएसएफ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां रेडियो ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। जबकि रेडियो मैकेनिक के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा भी होना जरूरी है।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Age Limit:

  • न्यूनतम आयु - 18 साल
  • अधिकतम आयु - 25 वर्ष
साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. BSF की ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर जाकर BSF Constable, Head Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना Registration करें।
  4. पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  5. इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  6. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  8. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

BSF Head Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • पीएसटी और पीईटी टेस्ट (PST & PET)
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Documents Verifiation)
  • मेडिकल परीक्षा (Medical Test)

बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article